रात को देर से खाना खाने से क्या होता है? Raat ko khana kyu nahi khana chahiye

in #exxp3 years ago


रात को देर से खाना खाने के नुकसान | Why eating late at night is bad for you?

हमारा स्वास्थ्य काफी हद तक हमारे डाइट पर निर्भर होता है| हम स्वस्थ और फिट रह सकें इसके लिए अपने डाइट में क्या-क्या बदलाव नहीं करते हैं| अधिक वसा युक्त, मिर्च-मसालेदार और तैलीय खाद्य पदार्थों को त्याग देते हैं| उच्च फाइबर युक्त और कम कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट अपनाते हैं| इतना कुछ करने के बाद भी अगर उचित समय में भोजन नहीं किया तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं|

रात को देर से खाना खाने से क्या होता है? Why is it bad to eat late at night?

der raat khana khane ke nuksan

रात को देर से खाने पर कई स्वास्थ्य संबंधित शिकायत देखने को मिल सकती हैं| भोजन को पचाने के लिए पाचन तंत्र को कई घंटों का समय चाहिए होता है| रात में देर से भोजन करने के बाद पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो जाती है और शरीर के भीतर की कई कार्य प्रणालियाँ प्रभावित होती हैं| व्यक्ति धीरे-धीरे बीमार हो जाता है|

जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म (JCEM) ने हाल ही में एक अध्ययन किया| इस अध्ययन में 20 स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया जिसमें से कुछ लोगों में शाम 6 बजे भोजन किया और कुछ ने रात 10 बजे| 

अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने रात के 10 बजे भोजन किया है उनके शरीर में शुगर 18 प्रतिशत बढ़ गया है और वसा जलने (Fat burn) की प्रक्रिया 10 प्रतिशत कम हो गई है| इस अध्ययन से साफ़ पता चलता है कि, रात में देर से भोजन करने पर ह्रदय और मधुमेह की बीमारी हो सकती है|

रात को देर से खाना खाने के नुकसान | Eating Late Night Has These Bad Effects On Your Health

Raat ko der se Khana Khane Ke Nuksan

रात को देर से खाना खाते हैं तो आपको यह बीमारियाँ हो सकती हैं:

मोटापा | Weight Gain

जो लोग हमेशा देर रात से डिनर करते हैं उन्हें मोटापा का अधिक खतरा रहता है| कई अध्ययनों के मुताबिक़ देर रात से भोजन करने पर भोजन पूरी तरह नहीं पचता है| परिणाम स्वरूप, भोजन वसा के रूप में शरीर के भीतर ही रह जाता है| इससे व्यक्ति का वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है|

ह्रदय रोग | Heart Problems

आमतौर पर रात में हार्टअटैक का खतरा अधिक रहता है| इसके अलावा अगर आप देर रात से भोजन करते हैं तो शरीर में  कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है|  इससे रक्तचाप भी बढ़ जाता है| अगर रात में लम्बे समय तक उच्च रक्तचाप की स्थिति बनी रही तो हार्टअटैक हो सकता है| इसलिए रात में देर से भोजन न करें| हार्टअटैक से बचने के लिए सोने से पहले पानी पिएं और स्ट्रेस न लें|

डायबिटीज़ | Diabeties 

भोजन ठीक से पच नही पाता, इसलिए, शरीर में कोलेस्ट्रॉल, इन्सुलिन और ट्राईग्लिसराइड का लेवल बढ़ जाता है| इन्सुलिन और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ लेवल डायबिटीज़ को जन्म दे सकता है|


रात को खाना कब खाना चाहिए? Raat ko Khana Kab Khana Chaiye | when to eat dinner in hindi?

रात को किस समय भोजन करना चाहिए? What time should you eat dinner at night?

अगर एक स्वस्थ वजन बनाए रखना चाहते हैं और हार्टअटैक, मोटापा या डायबिटीज़ की समस्या से बचना चाहते हैं तो देर रात से भोजन न करें| हमेशा शाम को 7 बजे के पहले भोजन कर लेना चाहिए| रात में सोने के समय और भोजन के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखना जरूरी है|

अगर आप गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) से जूझ रहे हैं तो सोने के तुरंत पहले कभी भोजन न करें| रिफ्लक्स डिजीज होने के बावजूद अगर देर रात से भोजन करते हैं तो हार्ट बर्न, भोजन निगलने में कठिनाई और रात में अस्थमा के लक्षण नजर आ सकते हैं| अगर कभी देर रात से खाना खाने की मजबूरी हो तो केवल फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें| मीठे पदार्थ और जंक फ़ूड का सेवन देर रात से बिलकुल न करें|

#dinner #whentoeatdinner #righttimefordinner #raatkakhana #food #dinner #hindi #healthdear

raat ko khana kyu nahi khana chahiye

Also, See Other Related Articles:

क्या है रात के भोजन का सही समय? When to eat dinner in Hindi

खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? Disadvantages of Drinking Tea On An Empty Stomach

जानिए अजीनोमोटो के नुकसान | What are the side effects of Ajinomoto? 

एलोवेरा के फायदे | Top 10 Amazing Health Benefits of Aloe Vera


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/raat-ko-khana-kyu-nahi-khana-chahiye/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page

Sort:  

Yeah!!! That's right...
We should finish our dinner as soon as possible.😍😍 otherwise our health can be destroyed. 😥