अपील

in #india5 years ago

नमस्कार दोस्तों
भारत में इस समय चुनावों का दौर चल रहा हैं। बहुत से प्रत्याक्षी आपसे सम्पर्क कर के आपको अनेक प्रकार के झूठे सपने दिखा रहे होंगे, आपसे झूठे वादे भी कर रहे होंगे, आपको लालच भी दिखा रहे होंगे, आपके खाने पीने की व्यव्स्था भी उन्होने कर रखी होगी, या आप उन प्रत्याक्षीयों के काले कारनामो से परिचित हैं आदि आदि.....
इसके अलावा भी मतदान नही करने के अनेक कारण आपके पास हो सकते हैं। पर मतदान करने का एक कारण आपको मैं बताता हुँ।
आपने एक प्रसिद्ध समाजशास्त्री की लोकतंत्र को दी गयी परिभाषा याद होगी, याद नही हैं, तो मैं आपको बता देता हुँ, उन्होने लोकतंत्र को कुछ यू परिभाषित किया हैं- " लोकतंत्र में 49 समझदारो पर 51 मूर्ख राज करते हैं।" हालांकि मैने सिर्फ उनके भावो को ही परिभाषित किया हैं, वो शब्द नही लिखे हैं।
उनकी ये परिभाषा काफी हद तक ठीक भी हैं, क्योंकि समझदार लोग मतदान जैसे मह्त्वपुर्ण कर्तव्य को निभाना फालतू का काम मानते हैं। जब 49 समझदार अपने इस महत्वपूर्ण कर्तव्य को निभाना शुरू कर देंगे, उस दिन लोकतंत्र में 51 मूर्खो का राज खत्म हो जाएगा। आप चाहते हैं, कि सत्ता पर योग्यजन आसीन हो, तो आपको मतदान करना होगा। वर्ना अयोग्य ही आपके उपर शासन करेंगे।
वैसे आप यदि विश्व के लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देशो पर नजर डालें, तो पाएंगे कि, जिन देशो के मतदाता जागरुक हैं, ओर अपने मतदान के कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं, उन देशो नें बहुत अच्छी उन्नति की हैं। क्योंकि वहाँ के मतदाता बिना किसी लोभ लालच के, बिना किसी झूठे वादों के, सिर्फ देश के लिये मतदान करते हैं, यही कारण हैं कि वहाँ सत्ता तक योग्यजन ही पंहुचते हैं। काबिल लोग कभी आपसे ऐसा कोई वादा नही करेंगे, जिसे पूरा नही किया जा सके, वो आपको किसी प्रकार का प्रलोभन भी नही देंगे। ऐसे में जिम्मेदार मतदाताओं के अभाव में वो लोग सत्ता तक नही पहुंच पाते।
भारतीय उपमहाद्वीप में भारत और उसके पडौसी देशो का विश्लेषण करेंगे तो आपको एक बात बहुत आसानी से समझ में आ जायेगी, कि अन्य देशो की अपेक्षा भारत ने आजादी के बाद बहुत तरक्की की हैं, इसका कारण भी यही हैं, कि यहाँ के मतदाता पिछ्ले कुछ वर्षों में बहुत जागरुक हो कर मतदान कर रहे हैं, जिसके कारण बहुत से योग्य उम्मीदवार सत्ता तक पहुंच कर बेहतरीन कार्य कर के देश की उन्नति में योगदान दे रहे हैं।
अब आपको मतदान करने का बहुत बड़ा कारण मिल गया होगा।
जागरुक नागरिक बनें,
मतदान आवश्य करें।

Posted using Partiko Android

Sort:  

agar aap English me likhe ge to post flag nahi hogi aap mu whatsapp kijiae 7043154904

Posted using Partiko Android

Warning! This user is on my black list, likely as a known plagiarist, spammer or ID thief. Please be cautious with this post!
If you believe this is an error, please chat with us in the #cheetah-appeals channel in our discord.