इम्यूनिटी बढ़ाने के बेस्ट तरीके | apni immunity kaise badhaye

in #palnet3 years ago



इम्यूनिटी बढ़ाने के बेस्ट तरीके | How to Build Immunity - Simple Ways!

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हर कोई अपनी इम्युनिटी पावर को बेहतर बनाना चाहता हैं। इसके लिए हम अनेक प्रकार के तरीके अपनाते हैं। जिंसमे से एक हैं इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा। लेकिन इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पिए जाने वाले काढ़े के बाद लोगो में कई तरह की समस्याएं देखी गयी हैं। 

इसलिए, हम आपको कुछ ऐसे साधारण तरीके बताने वाले हैं जिनसे आप अपना इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं या इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं और वो भी बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के और पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से :

इम्यूनिटी पावर कम होने के लक्षण | Immune Disorder Symptoms

जब किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी पावर कम हो जाती हैं तो वह व्यक्ति:

  • पूरी नींद लेने के बावजूद भी थका हुआ महसूस करना
  • मौसम में थोड़े बदलाव से ही बीमार पड़ जाना
  • पेट का ठीक नहीं होना भी इम्यूनिटी के कमजोर होने का एक लक्षण हैं
  • पेट का ठीक से साफ़ ना होना
  • कब्ज और दस्त की परेशानी रहना 
  • पेट फूलना कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं।
  • अगर आपको चोट लगी है और वह काफी समय से ठीक नहीं हुई है तो समझ जाइए कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है|
  •  नियमित रूप से जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की समस्या रहना 
  • एलर्जी की शिकायत होना: - , जिसकी वजह से कभी-कभी आपको बुखार भी आ जाता है। यह भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

फिर मन में सवाल पैदा होता है की आखिर हमारी इम्यूनिटी कमजोर क्यों हो जाती है? What Causes a Weak Immune System?

इम्यूनिटी के कम होने के कुछ मुख्य कारण निम्न है :

  • अगर हम प्रदूषित वातावरण में काफी लंबे समय से है तो  हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है |
  • शारीरिक श्रम का अभाव - Regularly Exercise नही करने से भी हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती हैं।
  • हमेशा परेशान और स्ट्रेस में रहने से भी इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है|
  • पेनकिलर, एंटीबायोटिक आदि दवाओं का लंबे समय तक सेवन करने से
  • अगर आप चीनी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह इम्यूनिटी के लिए काफी नुकसानदायक है।
  • शरीर को ठीक से पोषण न मिलना।
  • अगर आपका वजन बहुत ज्यादा या फिर बहुत कम है तो भी आपकी इम्युनिटी पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। 
  • धूम्रपान, शराब, ड्रग्स आदि का सेवन।
  • फास्टफूड, जंकफूड आदि का ज्यादा मात्रा में सेवन करना
  • माँ को ठीक तरीके से पोषण नही मिलने का असर मां के पेट मे पल रहे बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता हैं। 
  • कम पानी पीने से इम्यूनिटी कमजोर पड़ती है

इम्यूनिटी पावर बढ़ाने वाली 8 साधारण तरीके 

फ़ूड आइटम्स | Foods for Strong Immunity

किसी भी व्यक्ति की इम्युनिटी पावर तभी अच्छी रह सकती हैं, जब व्यक्ति संतुलित आहार का सेवन करता हो। यहां हम आपको कुछ ऐसे फ़ूड आइटम्स बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल करके अपनी इम्युनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं। 

विटामिन सी रिच फूड्स अपनी डाइट में शामिल करे | Vitamin C Rich foods

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों में विटामिन सी का नाम प्रमुखता से आता है। विटामिन सी सबसे ज्यादा खट्टे फलों में मौजूद होता है जैसे:

  1. संतरा | Orange
  2. मौसमी | Sweet Lime
  3. किन्नू | Kiwi
  4. स्ट्रॉबेरी | Strawberry
  5. जामुन | Jamun
  6. नींबू | Lemon
  7. आंवला | Indian Gooseberry

ड्राई फ्रूट्स | Eat Dry Fruits for Strong Immune System:

ड्राई फ्रूट्स को इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए रामबाण माना जाता हैं इसलिए :

  1. खजूर | Dates
  2. बादाम | Almond
  3. किशमिश | Raisins
  4. काजू | Cashew

जैसे ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप भी अपनी इम्युनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं।


Immunity बढ़ाने के तरीके + Janiye Immunity Badhane ke 8 best tarike

सब्ज़ियां | Vegetables 

सब्ज़ियां खाने से कोलेस्ट्रॉल व हृदय रोग की संभावना कम होती है. इनसे शरीर को विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं, जिनसे इम्यून सिस्टम तंदुरुस्त रहता है.

  1. मेथी | Fenugreek Leaves
  2. पालक | Spinach
  3. गाजर | Carrot
  4. टमाटर | Tomatoes
  5. खीरा | Cucumber
  6. बीटरूट | Beetroot
  7. नींबू | Lemon
  8. हरी धनिया | Corriander
  9. लहसुन | Garlic
  10. मूली | Radish

को अपनी डाइट में शामिल कीजिए और आसानी से अपनी इम्युनिटी पावर को बढ़ा लीजिए।

अन्य इम्युनिटी बूस्टर फ़ूड | Other Immunity Booster Food Items

  1. दही | Curd
  2. शहद | Honey
  3. तुलसी | Basil Leaves
  4. दालें (सभी तरह की) | Lentils
  5. सोयाबीन | Soybean
  6. ओट्स (जई) | Oats
  7. हल्दी | Turmeric
  8. फ्लेक्स सीड्स (अलसी) | Flaxseeds
  9. तिल | Sesame
  10. लौंग की चाय पिए | Clove Tea: आप अक्सर अपनी चाय को सिंपल ही बनाते होंगे और अगर कुछ अलग भी करते होंगे तो उसमें अदरक या शहद मिला देते हैं होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौंग को चाय में मिलाने से आपको काफी फायदा हो सकता है. लौंग वाली चाय पीने से आपको इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
  11. गोल्डन मिल्क : Turmeric Milk : गोल्डन मिल्क का सेवन करे आधा चम्मच हल्दी को 150 एमएल दूध में मिलाकर दिन में एक से दो बार पी सकते हैं। ध्यान रखें कि इससे तुरंत पहले या इसके तुरंत बाद खाना नहीं खाना चाहिए।
  12. च्यवनप्राश |Chyawanprash:हर दिन नाश्ते के आधे घंटे बाद एक चम्मच च्यवनप्राश ले। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है वे शुगर फ्री च्यवनप्राश खा सकते हैं।

हमेशा एक्टिव रहें | Always Stay Active:

हमारा आलस्य हमें कई बीमारियों की चपेट में ला सकता है। इसके लिए योगासन, प्राणायाम और ध्यान हर दिन कम से कम 30 मिनट तक जरूर करें। शोध के मुताबिक शारीरिक गतिविधियां इम्यूनिटी सिस्टम की कोशिकाओं और एंटीबॉडी के उत्पादन को बढ़ावा देती हैं।

अच्छी नींद लेना | Sleep Well For Better Immunity:

रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद ले। एक अध्ययन में पाया गया कि रात की अच्छी नींद व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकती है।

 स्वच्छता बनाए रखना | Maintain Hygiene :

कुछ आदतें जो सुनने में तो मामूली लगती है लेकिन ये हमें बड़ी बीमारियों से बचा सकती है | जैसे- खाना खाने से पहले और बाद में अपने हाथ धोना, खाना पकाते वक्त सफाई रखना।

रोजाना 12 से 16  घंटे का उपवास करे | Intermittent fasting Helps Build Up Immunity

  • इम्युनिटी मजबूत बनाने का सबसे सरल तरीका है की आप शाम को 6 बजे तक अपना डिनर कर ले, उसके बाद आप सीधा सुबह भोजन ले| 12 से 16 घंटे का ये उपवास आपके सिस्टम को अन्दर से साफ़ कर देगा साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाएगा| 
  • इसे Intermident fasting कहा जाता हैं। आप उपवास के दौरान पानी पी सकते है, सब्जियों का जूस पी सकते है बस कोई शक्कर युक्त चीज़ आपको नहीं पीनी है जैसे की - चाय या कॉफ़ी या फ्रूट जूस आपको नहीं लेना है| 
  • इसके अलावा सुबह नाश्ते से पहले अपना मनपसंद कोई भी फल खाए | यानि 8 बजे तक कोई फल या फिर नारियल पानी या कोई जूस (गाजर, चुकंदर) आप पी सकते है।
  • सुबह का नाश्ता जो आप नोर्मल्ली करते है आपको 10 बजे के बाद करना है| ऐसा आप अगर सिर्फ 2 महीने तक करते है तो आपको अपने शारीर में गजब का फर्क नज़र आने लगेगा| साथ ही आपका वेट तेजी से maintain होगा और आपकी इम्युनिटी मजबूत बनेगी|

इन सभी तरीकों के अलावा आज के कठिन समय में ये ज़रूरी है की आप खूब पानी पिए और जब भी आप पानी पिएं तभी उसे हल्का गुनगुना करके ही पिए |

apni immunity kaise badhaye

#immunity #howtobuildimmunity #hindi #healthdear # immunityfoods #foods #howto #swasthya #sehat

Also See Other Related Articles:

कौन से फल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन? Which fruits are rich in protein?

सबसे ज्यादा पोटेशियम किसमें होता है?

जमीन पर बैठकर खाना खाने के फायदे | Benefits of Sitting on the Floor while Eating

क्या सुबह खाली पेट तरबूज खा सकते हैं? Can We Eat Watermelon On an Empty Stomach?



Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/apni-immunity-kaise-badhaye/