खाना खाने के बाद अजवाइन खाने के फायदे?

in #palnet3 years ago


अजवाइन कब खाना चाहिए? When Should You Eat Carom Seeds?


क्या है अजवाइन के फायदे और नुकसान | What are the advantages of Carom Seeds?


आजवाइन क्या है? What is Ajwain (Carom Seeds)?

अजवाइन एक औषधि है जिसका उपयोग भारतीय किचन में मसाले के रूप में भी होता है| अजवाइन के सेवन से पेट की कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है| हालांकि, ज्यादातर लोग अजवाइन को मसाले के रूप में ही प्रयोग करते हैं| उन्हें अजवाइन से होने वाले अनेक लाभ और इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है| 

अजवाइन को हम मसाला, रस, काढ़ा, चूर्ण आदि तरीकों से इस्तेमाल में ला सकते हैं| चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अजवाइन के सेवन से क्या फायदे और नुक्सान होते हैं|

अजवाइन के फायदे और नुकसान |  Ajwain (Carom Seeds) Benefits And Its Side Effects

Ajwain khane ke fayde aur nuksan

अगर सही तरीके और उचित मात्रा में अजवाइन का सेवन किया जाए तो इसके अनेक लाभ हो सकते हैं| कई बड़ी बीमारियों को अजवाइन का सेवन कर रोका या दूर किया जा सकता है| वही बहुत अधिक मात्रा में इसका उपयोग करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं| चलिए जानते हैं अजवाइन के सेवन से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं:

अजवाइन खाने के फायदे | Benefits of Eating Ajwain

ajwain khane ke fayde

सीने की जलन दूर होती है | Relieves Heartburn

पेट या सीने में जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का सेवन किया जा सकता है| अधिक तीखा खा लेने के बाद अकसर पेट और छाती में जलन उत्पन्न हो जाती है| इस स्थिति में एक ग्राम अजवाइन और एक बादाम को पीसकर खाएं|

पेट दर्द से राहत | Helps Get Relief from Stomach Pain

अजवाइन के सेवन से पेट दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है| सोंठ, हरड़, अजवाइन और सेंधा नमक की बराबर मात्रा को पीसकर एक साथ मिक्स करलें| पेट दर्द होने पर 2-3 ग्राम चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें| इससे तुरंत पेट दर्द दूर हो जाता है|

मासिक धर्म की रुकावट दूर करे | Helps Relieve Menstruation Problems

मासिक धर्म चक्र में देरी होती है या रुकावट आती है तो अजवाइन का उपयोग करना चाहिए| 10 ग्राम अजवाइन और 50 ग्राम गुड़ को 400 मिलीलीटर पानी में मिलाकर अच्छी तरह से उबालें| रोज़ाना नियमित रूप से इसका सेवन करने पर गर्भाशय की सारी गंदगी दूर हो जाती है| यह मासिक धर्म के रुकावट को भी ठीक कर देता है| 

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद | Ajwain has cold-suppressing properties

सर्दी जुकाम से छुटकारा पाने के लिए इस तरह अजवाइन का सेवन किया जा सकता है:

  • सर्दी या जुकाम की स्थिति में एक पाव अजवाइन को किसी साफ़ मलमल के कपडे में बांध लें| अब इस पोटली को तवे में रखकर गर्म करें और बार-बार सूंघें| ऐसा करने से सर्दी-जुकाम बहुत जल्द गायब हो जाता है|
  • सर्दी-जुकाम के साथ खांसी या सर दर्द है तो 2 से 3 ग्राम अजवाइन को महीन पीसकर गुनगुने दूध के साथ पिएँ|
  • 250 मिलीलीटर पानी में लगभग 5 ग्राम अजवाइन मिलाएं और पानी को उबालें| जब पानी आधा रह जाए तो इसमें थोडा सा सेंधा नमक डालें और इस मिश्रण को सोने से पहले पिएँ| यह नुस्खा सर्दी-जुकाम में बहुत फायदेमंद है|

क्या अजवाइन खाने से मोटापा कम होता है | Can ajwain help you lose weight

खांसी और बुखार में लाभदायक | Great Remedy for Cough

ajwain khane ke fayde bataiye

  • आधा ग्राम छोटी पिप्पली और 2 ग्राम अजवाइन को पीसकर इसका काढ़ा बनाएं| इस काढ़े का सेवन करने से खांसी और बुखार से राहत मिलती है|
  • पुरानी खांसी हो और पीले रंग का कफ निकल रहा तो तो 25 ग्राम अजवाइन का काढ़ा बनाएं और दिन में तीन बार इस काढ़े का सेवन करें| इससे कफ और पुरानी खांसी कुछ ही दिनों में दूर हो जाती है|

गुर्दे के दर्द में लाभदायक | Helpful in Treating Kidney Problems

किडनी के दर्द से परेशान हैं तो रोज़ाना सुबह-शाम 3 ग्राम अजवाइन को गुनगुने दूध में मिलाकर सेवन करें| अजवाइन गुर्दे के स्वास्थ्य को बेहतर करता है|

पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं | Helps Eliminate worms.

अजवाइन का सेवन कर पेट के कीड़े खत्म किए जा सकते हैं| आंत में कीड़े मौजूद होने पर पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है और कब्ज की स्थिति बन जाती है| 3 ग्राम अजवाइन को महीन पीस लें और छांछ के साथ मिलाकर इसका सेवन करें| दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन करने से आंत के कीड़े मर जाते हैं|

उल्टी-दस्त से छुटकारा | Ajwain Helps Stop Vomiting

लगभग 500 मिलीग्राम पानी के साथ 3 ग्राम पीसी हुई अजवाइन को मिलाएं और सेवन करें| इससे उल्टी या डायरिया की समस्या से तुरंत लाभ मिलता है| अगर एक बार में लाभ न मिले तो 15 मिनट के अंतराल में तीन बार इस पानी का सेवन करें|

एसिडिटी में लाभदायक | Provides instant relief from acidity

ajwain khane ke fayde bataen

एसिडिटी या खट्टी डकार आ रही है तो अजवाइन, सोंठ, वचा और काली मिर्च की बराबर मात्रा लें और चूर्ण बनाएं| इस चूर्ण को शीतल जल के साथ पीने से एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा मिलता है|

अजवाइन, सेंधा नमक, यवक्षार, हींग और सूखे आंवला को बराबर मात्रा में लें और पीसकर इनका चूर्ण बनाएं| रोज़ाना सुबह-शाम शहद के साथ इस चूर्ण का सेवन करने से एसिडिटी या खट्टी डकार से छुटकारा मिलता है|

अजवाइन खाने के नुकसान | Side Effects of Awain ( Carom Seeds)

 ajwain khane ke nuksan kya hai?

अजवाइन के अनेक फायदे हैं, लेकिन कुछ स्थिति में यह नुकसानदायक भी हो सकती है| अजवाइन के यह साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:

  • अजवाइन का जरूरत से अधिक सेवन कर लेने पर सिर दर्द हो सकता है
  • ज्यादातर लोगों में अजवाइन के सेवन से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है लेकिन, कुछ लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं| त्वचा लाल हो सकती है और चकत्ते आ सकते हैं|
  • अजवाइन से एलर्जी है तो भूलकर भी इसे त्वचा पर न लगाएं|
  • सूखी या पुरानी अजवाइन का प्रयोग नहीं करना चाहिए| सूखी अजवाइन के तैलीय अंश सूख चुके होते हैं इसलिए इसके फायदे बहुत कम होते हैं|

अजवाइन को दवा के रूप में उपयोग लाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें| डॉक्टर से यह सुनिश्चित कर लें कि, आपके शरीर में इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होंगे|

अजवाइन खाने का सही समय क्या है? What is the Right Time to Eat Ajwain?

अजवाइन का प्रयोग आप किसी भी समय कर सकते हैं| लेकिन, सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है| सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन करने से ये फायदे होते हैं:

  • पेट साफ़ रहता है|
  • मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है|
  • रोज़ाना सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन करने से भोजन पचाने में आसानी होती है|
  • दांत दर्द या मुंह की दुर्गन्ध दूर करने के लिए खाली पेट अजवाइन का सेवन करें||
  • रोज़ाना खाली पेट इसका सेवन करने से डायबिटीज़ नहीं होती है|

#caromseeds #ajwain #benefitsofajwain #sideeffectsofajwain #hindi #healthtips #healthdear

Also, See Other Related Articles:

How to use flaxseed for weight loss in Hindi

खस के फायदे क्या है | Benefits of Poppy Seeds | Khus ke fayde

धनिया के पानी से वजन कम कैसे करें? How to use dhaniya pani for weight loss in hindi?

जानिए आयरन किसमें पाया जाता है | Iron wale foods


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%be/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page

Sort:  

Hey @gungunkrishu, here is a little bit of BEER from @benedict08 for you. Enjoy it!

Learn how to earn FREE BEER each day by staking your BEER.