कुछ बेहतरीन छोटे पौधों की तस्वीरें 🤩

in Power Club2 years ago

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं बहुत ही खुश हूं क्योंकि बहुत दिन के बाद में अपने एक पुराने दोस्त के घर गया था और वहां पर मैंने इतने अच्छे-अच्छे फूल और छोटे-छोटे पौधे देखें और उनको देखकर मेरा दिल बहुत खुश हुआ। दरअसल बहुत सारे लोग ऐसे रहते हैं जो अपने घर में पौधे नहीं लगाते हैं लेकिन मेरा मानना है कि अगर आपके घर में फूल या छोटे-छोटे पौधे रहते हैं तो उसे घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहता है। मैं भी अपने घर में तरह-तरह के छोटे-छोटे पौधे लगाए हम जैसे की धनिया पुदीना मिर्च नींबू और भी बहुत सारे।

IMG-20231116-WA0016.jpg

IMG-20231116-WA0014.jpg

IMG-20231116-WA0018.jpg

IMG-20231116-WA0017.jpg

IMG-20231116-WA0015.jpg

IMG-20231116-WA0019.jpg

IMG-20231116-WA0020.jpg

IMG-20231116-WA0021.jpg

जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि यह पौधे कितने खूबसूरत हैं और मैं भी कुछ पौधे इसके पास से ले जाकर अपने घर में लगाऊंगा ताकि मेरा घर भी इसके घर की तरह शानदार लगे। दरअसल बात यह हुई की मेरा दोस्त बाहर में रहता था और अभी छुट्टियों की वजह से वह अपने गांव आया था। उनके घर में छोटा सा फंक्शन था जिसकी वजह से उसने मुझे अपने घर में बुलाया। उसके घर में जाकर मुझे बहुत खुशी हुई और मेरा बहुत ही आदर सम्मान किया गया। मुझे बिरयानी बहुत पसंद है इसीलिए उसने मेरे लिए खास मटन बिरयानी बनाया था। दोस्तों लंबा सफर करने की वजह से आज मैं बहुत थक गया हूं। तो इसीलिए अब मैं सोने के लिए जा रहा हूं। आपसे फिर कल मुलाकात होगी एक बहुत ही अच्छे महत्वपूर्ण जानकारी के साथ। तो दोस्तों मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद