क्या गरीबों को जीने का हक़ नही?

in #india7 years ago

कुछ दिन पहले की बात है, हमारी छुट्टी का दिन था, हम मियाँ बीवी घूमने के मूड से शाम को बाहर मार्किट जाने के लिए निकले। तफ़रीह और शॉपिंग करने के बाद जब पेट में चूहे कूदने लगे तो सोचा कुछ पेट पूजा की जाए। तो फिर स्ट्रीट फूड से बढ़िया क्या होगा, ये सोचकर एक शकरकन्दी वाली रेहड़ी पर रुके और उस भी को 2 पत्तल शकरकन्दी बनाने को कहा। उसकी रेहड़ी पर पहले ही कुछ ग्राहक अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें देने के बाद उसने हम दोनों के लिए शककरकन्दी तैयार करनी शुरू की। पर तभी वहाँ पुलिस की एक जीप आयी, उसमे से एक सिपाही उतर और रेहड़ी वाले भाई को बुला कर गाड़ी में बैठे साहिब के पास चलने को कहने लगा, वो हमारी 2 प्लेट्स तैयार कर गाड़ी के पास गया। अफसर ने सारी जानकारी लेकर उसका 1000 रुपए का चालान काट दिया, बेचारा डर कर चुपचाप रेहड़ी के पास आ गया, मरता क्या न करता, तुरंत रेहड़ी को लेकर चलने लगा। हमने उससे चालान की कॉपी लेकर देखी। गरीब मार हर कोई करता है, पुलिस उसकी फोटो और उसके रेहड़ी की फ़ोटो भी खींच के ले गयी। 1 हफ्तेमें उसे पेश होना है। IMG20190226204659.jpg

Sort:  

Congratulations @ijsingh! You have completed the following achievement on the Steem blockchain and have been rewarded with new badge(s) :

You published more than 40 posts. Your next target is to reach 50 posts.

Click here to view your Board
If you no longer want to receive notifications, reply to this comment with the word STOP

To support your work, I also upvoted your post!

Support SteemitBoard's project! Vote for its witness and get one more award!