हाई बीपी में क्या क्या चीज नहीं खानी चाहिए? High Bp me kya nahi khana chahiye?

in #palnet3 years ago


हाई ब्लड प्रेशर में क्या नही खाना चाहिए? Foods to avoid with high blood pressure

आज के समय मे हमारी दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गयी है कि हम अपने शरीर का ध्यान भी सही तरीक़े से नही रख पाते हैं। शरीर का ध्यान न रख पाने के कारण धीरे - धीरे हमारे शरीर में बहुत सारी बीमारियां घर कर लेती है और हमें पता भी नहीं चल पाता है। इन बीमारियों में हाई ब्लड प्रेशर( उच्च रक्तचाप), लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप), मोटापा, और मधुमेह (शुगर) जैसी खतरनाक बीमारियां शामिल है। 

इन सब बीमारियों का होना आज एक सामान्य बात हो गयी है। ऐसा आप के आस पास आपने भी देखा होगा कि बहुत कम परिवार या लोग ऐसे हैं। जो इन बीमारियों से बचे हुए हैं। 

इन सब बीमारियों के होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे | Known causes of high blood pressure:

  • खराब दिनचर्या | Unhealthy Lifestyle
  • समय पर भोजन न कर पाना | Not Eating Food on Time
  • भोजन अधिक या कम करना | Eating Excess or Less
  • भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी होना या पौष्टिक तत्व नहीं होना | Lack of Nutrients in Diet
  • पूरी नींद न ले पाना | Not Getting Enough sleep
  • बाहर का बना भोजन (जंक फूड) ज्यादा खाना | Consuming Excess of Junk Food
  • बहुत अधिक गुस्सा करना | Anger
  • जीवन में स्ट्रेस होना | Stress
  • ज्यादा मसालों से बने भोजन को ग्रहण करना आदि। Eating Spicy Food

ये सभी ऐसे कारण है जिनसे हमारे शरीर में अनेक बीमारियां घर कर जाती है। जिनकी हमे भनक भी नहीं लगती।

इन सब बीमारियों के होने का एक प्रमुख कारण हमारा असंतुलित आहार भी है। हमें हमारे भोजन में क्या खाना चाहिए। इसके साथ-साथ, ये भी जानकारी होनी चाहिए कि भोजन में  हमें किन चीजों का परहेज करना चाहिए। तो आइये आज हम जानते हैं कुछ ऐसी ही खाने की चीजों के बारे में जिनसे हमें हाई ब्लड प्रेशर में परहेज करना चाहिए। हमें अपने भोजन से उन्हें निकाल देना चाहिए या उनका बहुत कम मात्रा में प्रयोग करना चाहिए।

हाई बीपी में क्या न खाएं | Foods to avoid in high bp

#1 नमक | Avoid Salt in High BP:

नमक हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। इसके बिना भोजन में कुछ मजा ही नहीं आता। भोजन का स्वाद नमक के साथ ही जुड़ा हुआ है। लेकिन स्वाद के साथ-साथ यह हमारे शरीर पर भी प्रभाव डालता है। नमक मे सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण है। इसलिए जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें नमक का सेवन कम करना चाहिए।

#2 जंक फूड | Junk Food:

जंक फूड्स में वसा व सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। पिज्जा जैसे जंक फूड में बहुत ऊंचे स्तर में  सोडियम होते हैं। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में बहुत तीखे मसाले प्रयोग में लाये जाते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के लिए नुकसानदायक होते हैं।

#3 अचार  | Avoid Consuming Pickles in High BP

अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है लेकिन हम आपको बता दे की खासकर हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। क्योकि आचार या किसी भी खाद्य सामग्री को बहुत दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए उसमे नमक की मात्रा अधिक डाली जाती है। जिससे वह सड़ता नही है और अधिक समय तक खाने योग्य रहता है। नमक डाल कर संरक्षित कि गयी चीजो से बीपी बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

# 4 मांस | Meat:

मांस को संरक्षित रखने के लिए इसे सोडियम के साथ पैक किया जाता है। सोडियम हाई ब्लड प्रेशर के लिए खतरनाक होता है। इसलिए उच्च रक्तचाप वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

#5 पैक्ड टमाटर | Say No To Tomato in Packed form:

बाजार में उपलब्ध टमाटर का सेवन हम कर सकते हैं। लेकिन टमाटर के द्वारा बनी हुई डिब्बाबंद सामग्री जैसे टोमैटो जूस, टोमेटो सॉस और टोमेटो केचप का सेवन हाई बीपी में हानिकारक हो सकता है। इन सभी सामग्रियों में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। जो कि हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए नुकसानदायक है।

#6 चाय कॉफी  | Caffeine Drinks:

चाय और कॉफी दोनों को ही लो ब्लड प्रेशर वाले का दोस्त और जिन लोगों को ये बीमारी होती है उनका दुश्मन कह सकते हैं। क्योंकि इनमें केफ़िन हित है जो हाई बीपी के मरीज में लिए नुकसान दायक होता है। इसलिए हाई बीपी से ग्रसित लोगो को इनसे परहेज करना चाहिए।

#7 शराब  | Stop Consuming Alcohol: 

शराब हमारे शरीर की रक्त नलिकाओं को खराब कर देती है। इसमे कैलोरी की मात्रा भी होती है जो शरीर मे फेट ओर कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देती है। यह बीपी को भी बढ़ाती है। इसलिए शराब को सेवन शरीर के प्रत्येक अंग के लिए ही हानिकारक होता है।

#8 एनर्जी ड्रिंक | Say No! to Energy Drinks:

ताजा फलों के जूस का उपयोग हम कर सकते हैं। लेकिन बाजार में जो पैकिंग वाले जूस उपलब्ध होते हैं। उनके उपयोग से हमें बचना चाहिए। क्योंकि इन्हें डिब्बों में संरक्षित करने के लिए इनमे सोडियम मिलाया जाता है। जो हाई बीपी वाले रोगियों के लिए नुकसानदायक होता है।

#9 फ्रेंच फ्राइज | French Fries:

इसके स्वाद से ही इसके गुणों का पता चल जाता है। इसका स्वाद बहुत ही नमकीन होता है। और इसे टोमेटो सॉस के साथ खाया जाता है। इन दोनों ही चीजों में सोडियम की अधिक मात्रा होने के कारण ये हाई बीपी वाले रोगियों के लिए ज्यादा हानिकारक होते हैं।



Also see: ब्लड प्रेशर कम करने के लिए क्या खाए || Blood pressure kam karne ke liye kya khaye

निष्कर्ष | Conclusion:

उपरोक्त लेख में हमने जानकारी दी है की हाई बीपी की समस्या से ग्रसित लोगों को भोजन में किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

यदि लेख में दी गयी जानकारी आपको ठीक लगी हो तो इसे अपने आप तक ही सीमित न रख कर अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ जरूर साझा करें। जिससे कि भी इस जानकारी का लाभ ले सकें। किसी भी जानकारी को उपयोग में लेने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

High Bp me kya naa khaye?

#foodstoavoid #highbp #bpfoods #foods #health #healthylifestyle #hindi #hindihealth #healthtips #healthdear

Also, See Other Related Articles:

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए? Foods to AVOID in High Blood pressure

सबसे ज्यादा फाइबर किन खाद्य पदार्थों में होता है? Which Foods Have High Amount of Fiber?

उच्च कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए सबसे अच्छे आहार और सबसे खराब आहार

किन फलों में सबसे ज्यादा शुगर होती है? Which Fruits Have the Most Sugar?



Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%9c/