खून बढ़ाने वाले फल कौन से हैं ? Sabse Jyada Khoon Badhane wale fal

in #palnet3 years ago (edited)


खून की कमी को दूर करने वाले फल | Which fruits are best for anemia?

हमारे शरीर के हर एक अंग, चाहे वह आंतरिक हो या बाहरी, हर किसी को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती हैं। अगर उन्हें ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा नही मिले तो वे क्षतिग्रस्त हो सकते या पूरी तरह से नष्ट भी हो सकते हैं इसलिए ये माना जा सकता हैं कि शरीर के अंगों का ख्याल रखने के लिए जितना भोजन आवश्यक हैं, उतना ही आवश्यक हैं उन तक आवश्यक्तानुसार ऑक्सीजन की मात्रा का पहुंचना ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन की सप्लाई का काम हमारे शरीर में बहने वाला खून करता हैं और आज के इस आर्टिकल में हम शरीर मे खून की कमी को दूर करने वाले अनेक फलों के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे ।

दोस्तो शरीर मे बहने वाले रक्त का मुख्य अवयव एक प्रोटीन होता हैं, जिसे हम हीमोग्लोबिन कहते हैं। हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह के लिए जिम्मेदार होता हैं, यही फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर पूरे शरीर तक पहुंचाने का काम करता हैं, यही शरीर में घुली कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने का काम भी करता हैं।

शरीर में खून की कमी होने के लक्षण | Anemia Symptoms

जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती हैं तो इसे एनीमिया रोग कहते हैं। दोस्तो जब भी हमारे शरीर मे खून की कमी होती हैं तो उसका असर हमारे शरीर की कार्यप्रणाली पर दिखाई देने लगता हैं।

- जैसे कि जल्दी थक जाना

- चिड़चिड़ापन महसूस होना

- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का खत्म हो जाना आदि 

ये कारण ऐसे हैं जो इशारा करते हैं कि आप में खून की कमी हैं। आज हम आपको घरेलू नुस्खों से और बिना किसी भारी भरकम खर्च के शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने का तरीका बताएंगे ।

खून की कमी दूर करने के लिए कौन से फल खाएं? Khoon Badhane wale fal kaun se hai?

चुकंदर खाने से खून की कमी दूर होती है: Beetroot

चुकंदर शरीर में रक्त की कमी को तेजी से दूर करता हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण करने और लाल रक्त कणिकाओं को सक्रिय करने वाले उच्च गुणवत्ता के लौह तत्व की प्राप्ति होती हैं। एनीमिया के शिकार व्यक्ति को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। इसकी पत्तियों में चुकन्दर से तीन गुना ज्यादा लौह तत्व विद्यमान होता हैं इसलिए इन्हें भी काम मे लिया जा सकता हैं।

अंजीर  से खून की कमी दूर होती हैं: Fig

अंजीर के सेवन से भी खून की कमी दूर होती हैं। रोज 4 से 5 अंजीर को दूध में अच्छे से उबालकर, उन्हें दूध के साथ सेवन करने से जल्द ही शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं।

 एनीमिया के मरीजों को आंवला खाना चाहिए: Indian Gooseberry

आंवला से हमें विटामिन सी प्राप्त होता है और यही विटामिन हमारे शरीर में बाहर से लिए गए खाद्य पदार्थों से हीमोग्लोबिन के अवशोषण को नियंत्रित भी करता हैं इसलिए शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए विटामिन सी की भी आवश्यकता होती हैं। इसके लिए आपको आंवले का सेवन अचार, मुरब्बा, चटनी के रूप में करना चाहिए।

अंगूर खाने से खून बढ़ता है: Grapes

अंगूर में काफी मात्रा में हीमोग्लोबिन का निर्माण करने वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो एनीमिया की कमी को दूर करता हैं और साथ ही साथ इससे विटामिन सी भी प्राप्त होता है।

रोज सेब का सेवन करें: Apple

सेब के लिए एक कहावत प्रसिद्ध हैं कि रोज एक सेब का सेवन करने वाला व्यक्ति कभी वैद्य के पास नहीं जाता। सेब में पर्याप्त मात्रा में लौह तत्व पाया जाता हैं और अनेक प्रकार के विटामिन्स भी पाएं जाते हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करने का काम करते हैं।



शरीर में खून की कमी को कैसे दूर करें (#Ayurvedic upay) khoon badhane ke upay

अमरूद  खाने से खून की कमी दूर होती हैं: Guava

अमरूद भी लौह तत्व का एक अच्छा स्त्रोत हैं। जितना ज्यादा पका हुआ अमरूद होगा उतना ही ज्यादा वह शरीर के लिए लाभकारी होगा।

आम से खून की मात्रा बढ़ती है: Mango

 आम को फलों का राजा कहा जाता हैं। इसमे लौह तत्व की अधिकता होती हैं इसलिए इसके सेवन से शरीर मे खून की मात्रा बढ़ती हैं, इसलिए आम एनीमिया जैसे रोगों में काफी कारगर साबित होता हैं। इसके अलावा इसमें अनेक प्रकार के पौषक तत्व भी पाएं जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाएं रखते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं।

नारियल  है बेहतरीन  एनीमिया के मरीज के लिए : Coconut

नारियल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही यह पौष्टिक भी होता हैं। इससे शरीर में अनेक प्रकार के उत्तक, मांसपेशियों और जीवद्रव्य का निर्माण होता है। यह शरीर में रक्त की कमी को भी दूर करता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करके शरीर को स्वस्थ बनाएं रखता हैं। इसके अलावा यह शरीर में एंजाइम का निर्माण भी करता हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाता है।

निष्कर्ष-

शरीर मे खून की कमी को दूर करने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए और उसके ही मार्गदर्शन में इलाज लेना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने दैनिक जीवन में हरी सब्जियों और फलों को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए । जिससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और साथ ही साथ पौष्टिक तत्वों की कमी भी नहीं हो।

इस आर्टिकल में हमने कम खर्च में शरीर में खून की कमी को दूर करने के बारे में बताया हैं। ऊपर बताई गई जानकारी को हमने इस प्रकार से तैयार किया है, ताकि कम खर्च में आसानी से ये सभी चीजें उपलब्ध हो सके।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी ? आप हमें कमेंट करके अवश्य बताएं और इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को शेयर करना नहीं भूलें।

#Anemia #khoonkikami #fruits #fal #hindi #healthdear #tips

Also, See Other Related Articles:

प्रेगनेंसी में खून बढ़ाने के उपाय | लक्षण | कारण

खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? Disadvantages of Drinking Tea On An Empty Stomach

अंजीर खाने का सही तरीका जानिए कब और कैसे खाए

किडनी फेलियर की शुरुआती संकेत क्या है?What are the Symptoms of Kidney Failure?


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/sabse-jyada-khoon-badhane-wale-fal/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page

Sort:  

धन्यवाद सर आपका बहुत बहुत 🙏🙏 हमारे तक यह जानकारी देने के लिए तहे दिल से हम आपके आभारी हैं।।